राज्य न्यूज़

Agra: शमसाबाद थाने का घेराव, पुलिस अलर्ट पर

by | Aug 12, 2025 | Shorts

आगरा के थाना शमसाबाद में एक होटल में महिला के साथ रुके सलमान नामक युवक पर हुई कार्रवाई को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। इन संगठनों ने शमसाबाद थाने के घेराव का ऐलान किया है। मामला डीपी होटल का है, जहां कुछ तथाकथित हिंदूवादियों ने सलमान के साथ मारपीट की, क्योंकि उनके अनुसार साथ रुकी महिला हिन्दू थी। ये पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। होटल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने 26 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने मारपीट के आरोपी तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में चालान किया था, जिसे लेकर शनिवार रात पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और करीब 8 घंटे तक धरना दिया। हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस पर झूठी एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है। स्थिति को देखते हुए शमसाबाद थाने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई थानों की फोर्स, दो प्लाटून पीएसी, फायर ब्रिगेड और ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार और डीसीपी ईस्ट भी देर रात मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

#SamacharPlusOTT #agra #controversy

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म