आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आम से भरा मैक्स पिकअप डिवाइडर से टकराकर हाईवे से सर्विस रोड पर पलट गया। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर सड़क किनारे बैठे तीन लोग पिकअप के नीचे दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक की भी हादसे में मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पिकअप लखनऊ से आम भरकर आगरा मंडी की तरफ जा रही थी।
#SamacharPlusOTT #roadaccdient
