आगरा में हॉन्गकॉन्ग से चल रहे एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसने लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है । पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को राजस्थान के धींगपुर से गिरफ्तार किया है..गिरफ्तार ठग की पहचान रविंद्र प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है । ये ठग सीबीआई, ईडी या सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग स्मगलिंग जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। इनका सिंडिकेट हॉन्गकॉन्ग में बैठे साइबर ठग चला रहे हैं, जिनका जाल देश के कई राज्यों तक फैला हुआ है। कुछ दिन पहले ही इन्होंने एक महिला से 16 गिरफ्तारी का डर दिखा 196 लाख से ज्यादा की रकम वसूली है।
#SamacharPlusOTT #cybercriminals
