राज्य न्यूज़

Agra News: 7वीं मंजिल पर लगी रेलिंग में चढ़कर मां को ढूंढ रही थी पांच साल की मासूम

by | Oct 16, 2025 | आगरा, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के आगरा में हाई राइज बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरकर एक बच्ची की मौत हो गई. मामला बाबरपुर (सिकंदरा) के रामरघु आनंदा फेस टू का है. गुरुवार सुबह पांच साल की बच्ची अपने कमरे में सोई थी. उसकी मां टहलने के लिए बाहर गई थी. इस बीच बच्ची की आंस खुल गई. वो मां को ढूंढते हुए घर की बालकनी में गई. वो बालकनी में लगी रेलिंग पर चढ़ी और मां को ढूंढने लगी. तभी उसका पैर फिसला और वो नीचे गिर गई, जिससे बच्ची की मौत हो गई.

इस घटना के बाद से पूरी सोसाइटी में गम का माहौल है. मां रोते-रोते बस एक ही बात कह रही है- काश मैं उसे छोड़कर न जाती तो ये सब नहीं होता. बच्ची का नाम अनाहिता था. जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब सवा चार बजे की है. रामरघु आनंदा फेस टू आठ मंजिला है. सातवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर सी-724 निवासी मनोज प्रताप सिंह सऊदी स्थित रिफाइनरी में इंजीनियर हैं. वो मूलत: मुरारीनगर, खुर्जा (बुलंदशहर) के निवासी हैं.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म