खबर आगरा से जहां चंबल नदी के बीच से होकर गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बाह के वार्डन और रेंजर के नेतृत्व में वन कर्मियों नेचार ट्रैक्टरों को पकड़ा । इन सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को वन कार्यालय पर खड़ा कर वन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। ये कार्रवाई चंबल नदी से ट्रैक्टर गुजरने का एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। थाना पिनाहट क्षेत्र के क्योरी घाट का यह मामला सामने आने के बाद ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मच गया है।
#samacharplusott #agra
