आगरा के ताजमहल की मस्जिद के इमाम सय्यद सादिक अली को ASI से मात्र 15 रुपये मासिक वेतन मिलता है, जो 2022 से बंद है। पीढ़ियों से उनका परिवार मस्जिद में नमाज अदा करवाता आ रहा है। ताजमहल से सरकार को करोड़ों की कमाई होती है, फिर भी इमाम की तनख्वाह बढ़ाने या देने में ASI नाकाम रही। सादिक अली बच्चों को मदरसे में पढ़ाकर परिवार चलाते हैं। ASI अधीक्षक स्मिता एस. ने इस पर बात करने से इनकार किया। सवाल उठता है कि करोड़ों की कमाई के बावजूद इमाम को तनख्वाह क्यों नहीं दी जा रही?
#SamacharPlusOTT #agra #tajmahal #imam
