आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सेंट्रल पार्क के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हालांकि, गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया। यह हादसा तेज गति के कारण हुआ, जिससे कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा।
#SamacharPlusOTT #Agra #CarAccident #Jagdishpura #RoadSafety #SafeRescue
