आगरा में भारतीय फौज में फर्जी तरीके से नियुक्ति दिलाने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश हुआ है. इस गैंग ने 02 दर्जन से अधिक युवकों को अपना शिकार बनाया था, जिनसे 7-8 लाख रुपये की ठगी की जा रही थी. गैंग के 03 मुख्य सदस्य पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है. ये ठग जम्मू-कश्मीर और फिरोजाबाद के निवासी हैं और इन ठगों ने सभी अभ्यर्थियों को भारतीय फौज की Territorial आर्मी में जनरल ड्यूटी की नौकरी लगवाने के बहाने भारत के अलग-अलग प्रदेशों से आगरा बुलाकर होटलों में ठहराया गया था. यूपीएसटीएफ की आगरा यूनिट और आर्मी इंटेलिजेंस लखनऊ के संयुक्त अभियान से इस गैंग का पर्दाफाश हुआ है.
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
