आगरा के पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने भदावर हाउस पर प्रेस वार्ता कर पिनाहट क्षेत्र में घुसपैठियों और बांग्लादेशियों की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़े खतरे की आशंका है और जनता को जागरूक रहना चाहिए। पूर्व मंत्री ने मामले में पुलिस और खुफिया विभाग से कार्रवाई की मांग की और सवाल उठाया कि कहीं ऐसे लोगों को बसाकर मतदाता तो नहीं बनाया जा रहा है। उन्होंने पिनाहट क्षेत्र में ईसाई पादरियों द्वारा धर्मांतरण के प्रयासों का भी जिक्र किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
#SamacharPlusOTT #agra #uttarpradesh #raridamansingh #mantri
