आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली रामबाबू इंटर कॉलेज के पास स्थित एक मदरसे के बेसमेंट में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। मदरसे की छत पर सो रहे परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। मिली जानकारी के मुताबिक ये मदरसा 2022 से बंद था,और आग में कई जरूरी कागजात जलकर खाक हो गए।
#SamacharPlusOTT #agra #upnews #firenews
