आगरा और फतेहपुर सीकरी पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात चोरी के मामलों में वांछित बदमाशों से मुठभेड़ की। यह मुठभेड़ एक सूचना के आधार पर की गई जब बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का माल, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि यह बदमाश कई घटनाओं में शामिल रहे हैं और इनकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी।
#SamacharPlusOTT #policeencounter #agranews
