आगरा के ट्रांस यमुना फेस-1 स्थित जैन रेस्टोरेंट पर नगर निगम की अतिक्रमण टीम और महिला रेस्टोरेंट स्वामी के बीच जमकर विवाद हुआ। अतिक्रमण का सामान उठाए जाने पर महिला ने टीम से जबरन वापस ले लिया। क्षेत्रीय निवासी की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने आई टीम को दुकानदारों के एकजुट होने के बाद सामान लौटाना पड़ा। रेस्टोरेंट के अतिक्रमण के कारण ट्रांस यमुना के मुख्य मार्ग पर अक्सर जाम लगा रहता है।
#SamacharPlusOTT #agra
