लगातार बारिश के कारण विद्युत पोल में अचानक करंट आ गया, जिससे पास से गुजर रही चार गायें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर सरस्वती इंटर कॉलेज के पास यह हादसा हुआ।
#SamacharPlusOTT #agra #monsoon
