आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के प्रकाश पुरम में एक रिटायर्ड पीएसी कर्मचारी के दबंग पुत्र की दबंगई सामने आई है. युवक ने घरों में रंगाई-पुताई का काम करने वाले एक युवक के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसकी हालत अधमरी सी हो गई. तो वहीं मारपीट की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है जिसके बाद तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. दबंग युवक अपनी हरकतों की वजह से क्षेत्र में कुख्यात है।
#SamacharPlusOTT #dabangai #agra
