आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव बास मोहन में एक 18 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ता था। तो वहीं इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्र के परिजनों ने हत्या करके शव को लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अब इस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से देख रही है और गहन जांच कर रही है ताकि मौत की असल वजह सामने आ सके।
#SamacharPlusOTT #agranews #deadbody
