आगरा में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हारने के बाद पाकिस्तान में आसिम मुनीर फील्ड मार्शल बने और यहां राहुल गांधी “फेल्ड मास्टर” बन गए। त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनने में सक्षम और परिपक्व नहीं हैं और उनके बयान पाकिस्तान में सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं और “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर देश की सरकार और सेना की कार्रवाई की सराहना की, कहा कि आज दुनिया भारत की ओर देख रही है।
#SamacharPlusOTT #agra #sudhanshutrivedi
