राज्य न्यूज़

आगरा: ताजमहल के पास सिक्योरिटी कड़ी, हर पाकिस्तानी पर्यटक का ब्योरा जुटा रही CIW

by | May 11, 2025 | आगरा, उत्तर प्रदेश

भारत-पाक में तनातनी के बीच ताजमहल आने वाले हर पाकिस्तानी पर्यटक का ब्योरा जुटाया जा रहा है। किस पाकिस्तानी पर्यटक को किस गाइड ने घुमाया था, इसकी भी जानकारी की जा रही है। इसके साथ ही ताजमहल के आसपास सिक्योरिटी हर स्तर पर कड़ी की जा रही है।

ताजमहल की सुरक्षा के तीन जोन हैं। ग्रीन जोन, यलो जोन और रेड जोन। ग्रीन जोन ताजमहल की परिधि से 500 मीटर के बाहर का क्षेत्र है। जो चार थाना ताजगंज, सदर, छत्ता और एत्मादउददौला में आता है। यहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय चारों थानों की पुलिस की है।

एसीपी ने बताया कि हर बैरियर पर ही पर्यटकों की बैग आदि की चेकिंग होगी। क्लॉक रूम चूंकि ताजमहल के बिल्कुल पास हैं, इसलिए रिस्क नहीं लिया जा सकता है। कोशिश है कि बैग आदि क्लॉक रूम तक न ही जाएं। जो पर्यटक अपने बैग की चेकिंग नहीं कराएंगे, उन्हें बैरियर के दूसरी तरफ आने ही नहीं दिया जाएगा। दो क्विक रिस्पॉंस टीम भी तैनात की गई हैं। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की मदद से यलो जोन में भी नजर रखी जा रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म