इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ मिलकर अफगानिस्तान महिला क्रिकेटरों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की है।
ICC ने रविवार को जिम्बाब्वे में अपनी बोर्ड मीटिंग के दौरान कहा, अफगानी महिला क्रिकेट के लिए तीनों बोर्ड आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही ‘वर्ल्ड क्लास कोचिंग और सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।जय शाह ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि ये खिलाड़ी फिर से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कर सकें। हम सबको बराबरी का मौका देना चाहते हैं।’

