अयोध्या में जल्द 300 बेड के सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल का निर्माण होगा।सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल बनने से अयोध्या में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि होगी। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर और सुविधा मिल सकेगी।
रामपथ पर पर होने के कारण यहां पहुंचना काफी सुगम है। अयोध्या में सरकारी अस्पतालों में जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, श्रीराम चिकित्सालय तथा राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
डीएम ने भेजा था प्रस्ताव सितम्बर महीने में जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों संग सीतापुर आई हास्पिटल की भूमि का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस जमीन को हास्पिटल निर्माण के लिए उपयुक्त माना था। सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल बनाने के लिए भूमि हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया था।

