आगरा के थाना हरि पर्वत क्षेत्र के देहली गेट स्थित एक निजी अस्पताल पर टाइल्स पर बाबा साहब और भगवान बुद्ध के चित्र लगाकर उन्हें जमीन में लगाने का आरोप लगा है। इस सूचना पर बसपा नेता और भीम आर्मी के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। आक्रोशित होकर उन्होंने थाने में तहरीर दी और तीन दिन में अस्पताल संचालक पर कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। एडिशनल डीसीपी क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस से झड़प करने वालों पर भी फुटेज के आधार पर कार्रवाई होगी।
#SamacharPlusOTT #agra
