राज्य न्यूज़

अभिनेता कमल हासन की फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक,कर्नाटक में भारी विरोध शुरू

by | Jun 17, 2025 | एंटरटेनमेंट

सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ की कर्नाटक में रिलीज़ पर रोक लगाए जाने को लेकर नाराज़गी जताई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी को भी जबरन फिल्म देखने से नहीं रोका जा सकता और अगर सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है, तो फिल्म देशभर में दिखाई जानी चाहिए।

जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने कर्नाटक सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांगा है और फिल्म की रिलीज़ को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए एक दिन का समय दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार का यह कर्तव्य है कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखे और फिल्म की स्क्रीनिंग में बाधा न आने दे।

इस विवाद की शुरुआत 24 मई को हुई, जब चेन्नई में ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा था कि “कन्नड़ भाषा, तमिल से उत्पन्न हुई है।” इस बयान के बाद कर्नाटक में उनका भारी विरोध शुरू हो गया।

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने मांग की थी कि जब तक कमल हासन माफी नहीं मांगते, तब तक फिल्म को कर्नाटक में रिलीज़ नहीं होने दिया जाएगा। इसी वजह से राज्य में फिल्म की रिलीज़ अटकी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को कर्नाटक हाईकोर्ट से अपने पास स्थानांतरित कर लिया है और अगली सुनवाई 19 जून को तय की है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म