September 6, 2026 | 1 : 48 AM

बड़ी खबर

ट्रेंडिंग

राज्य न्यूज़

गोवा में AAP का सिग्नेचर अभियान: “डर और भ्रष्टाचार से आज़ादी” की मुहिम में एक लाख परिवारों की भागीदारी

by | Oct 7, 2025 | न्यूज़

गोवा में आम आदमी पार्टी ने एक ज़ोरदार सिग्नेचर कैंपेन की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य है राज्य को डर और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा की जर्जर सड़कों को देखकर किसी भी आम नागरिक का दिल दहल सकता है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में हर गली और मोहल्ले की सड़कें या तो टूटी हुई हैं या गड्ढों से भरी हुईं हैं — बरसात के मौसम में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “बीते 13 वर्षों के शासन की असली तस्वीर यही है। हर साल हजारों करोड़ रुपये बजट में पास होते हैं, लेकिन सड़कों की हालत क्यों नहीं सुधरती? आखिर यह पैसा जाता कहां है?”

पार्टी के अनुसार, गोवा के कुल 3.5 लाख परिवारों में से 1 लाख से अधिक परिवारों ने इस अभियान में हिस्सा लिया है। इन परिवारों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़कें तुरंत मरम्मत करने की मांग की है। सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन सभी चिट्ठियों से भरा एक ट्रक मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया।

आप नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि गोवा की जनता की वो आवाज़ है जो अब खामोश नहीं रहना चाहती।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म