August 11, 2026 | 12 : 06 AM

राज्य न्यूज़

यूपी को लेकर आप सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान

by | Aug 31, 2025 | उत्तर प्रदेश, न्यूज़

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर भले ही अभी तारीखों का ऐलान न किया हो लेकिन इसको लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि चुनाव से पहले एक बड़ा घोटाला करने की तैयारी की जा रही है. पार्टी का कहना है कि वोट का घोटाला करके, वोटर लिस्ट में फ्रॉड करके, वोट चोरी करके चुनाव जीतने का खेल उत्तर प्रदेश में शुरू होने वाला है.

पार्टी के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘पंचायत चुनाव से पहले यूपी में SIR का भूत सवार है, लगभग 1 करोड़ वोट कटने की चर्चा है. बीजेपी जनता के बीच अपना आधार खो चुकी है और अब वोट चोरी के जरिए चुनाव जीतना चाहती है. गली-गली में शोर है कि मोदी वोट चोर है’.

इसके साथ ही सांसद संजय सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले एक बड़ा घोटाला करने की तैयारी की जा रही है, और वो घोटाला विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR है. उन्होंने कहा कि जिस SIR को लेकर पूरा बिहार आंदोलित है, जिस वोट चोरी के जरिए महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा का चुनाव बीजेपी ने जीता.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म