राज्य न्यूज़

बिहार से लव जिहाद का एक हैरान कर देने वाला मामला

by | May 12, 2025 | बिहार, बिहार क्राइम

Love Jihad in Bihar: भागलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक मुस्लिम युवक ने 9 वर्षों तक एक हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारिरिक संबंध बनाए और अब कह रहा है कि पहले इस्लाम कबूल करो तभी शादी करूंगा|

दरअसल, भागलपुर में एक हिन्दू महिला ने मुस्लिम लड़के पर शादी का झांसा देकर 9 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया, अब इमरान का कहना है कि इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा। महिला ने बताया कि प्रेगनेंट होने के बाद आरोपी ने कई बार उसका अबॉर्शन करा चुका है। महिला का आरोप है कि शादी से इनकार करने के बाद वो थाने गई, लेकिन पुलिस वालों ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 28 जनवरी 2025 को महिला ने भागलपुर सिविल कोर्ट में शिकायत की थी|

पीड़िता ने बताया कि ‘उसकी पहली शादी साल 2010 में जनवरी में हुई थी। दो साल तक पति साथ रहा। इस दौरान एक बच्ची का जन्म हुआ। 2013 में पति ने उसे छोड़कर दूसरी लड़की से लव मैरिज कर लिया। उसके बाद वह मायके में रहने लगी थी। महिला भागलपुर के ITI कॉलेज में सफाईकर्मी है। पीड़िता ने बताया कि ‘मई 2016 में आरोपी इमरान आलम परीक्षा देने कॉलेज आया था। महिला ने बताया कि पहले ही दिन इमरान ने कहा कि वह उसे पसंद करता है। इसके बाद वह किसी न किसी बहाने से मिलने के लिए कॉलेज आता रहा। मुलाकात बढ़ी तो वह घर तक पहुंच गया और एक दिन कह दिया कि वह उससे शादी करना चाहता है और उसकी बेटी की भी जिम्मेवारी उठाने को तैयार है। वादे के मुताबिक उसने मुझे खर्च देना भी शुरू कर दिया और उसकी कॉलेज की नौकरी भी छुड़वा दी। कुछ महीने बाद इमरान महिला को भागलपुर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह अक्सर उसे होटल ले जाता था और दो से तीन दिन रखता था और फिजिकल रिलेशन बनाता था। इस दौरान महिला कई बार प्रेग्नेंट हुई लेकिन इमरान ने दवा खिलाकर अबॉर्शन करा दिया। बार-बार अबॉर्शन से तंग आकर महिला ने जब शादी का दबाव बनाया पहले तो उसने इनकार कर दिया और बाद में धर्म बदलने का प्रेशर बनाने लगा।

बाद में पीड़िता ने बताया कि आरोपी बोला कि पहले इस्लाम कबूल करो तभी शादी करूंगा|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म