August 13, 2026 | 1 : 35 AM

राज्य न्यूज़

इटावा में कथावाचकों की पिटाई पर नया मोड़, जाति नहीं बल्कि अभद्र व्यवहार बना विवाद की वजह

by | Jun 25, 2025 | न्यूज़

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कथावाचकों के साथ हुई मारपीट की घटना में अब एक नया मोड़ आ गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों में इसे जातिगत हिंसा बताया जा रहा था, लेकिन जांच के दौरान सामने आया है कि विवाद की जड़ कथावाचकों द्वारा महिलाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार था, न कि उनकी जाति।

घटना के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मंगलवार को ब्राह्मण महासभा ने कथावाचकों को भी आरोपी बनाए जाने की मांग की है। महासभा का आरोप है कि कथावाचकों ने न केवल महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया, बल्कि उन्होंने अपनी जाति छुपाकर धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई। हालांकि इस मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव से मिलकर शिकायत सौंपी और उचित कार्रवाई की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।

वहीं, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कथावाचकों के पक्ष में बयान देते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई पुरानी शिकायत थी, तो पहले ही कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि अगर कथावाचकों के साथ अन्याय हुआ, तो सपा सड़कों पर उतरेगी।

उधर, एक महिला रेनू तिवारी ने भी एसएसपी से मिलकर कथावाचकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और जटिल हो गया है। अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म