बिहार राज्य के बक्सर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर में मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप| दरअसल सड़क किनारे बिक्री के लिए बालू गिराने को लेकर हुई छोटी सी बहस तीन लोगों की मौत में बदल गई|इस पर जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि राजपुर जलहरा मार्ग पर अहियापुर गांव के सामने मुख्य सड़क पर सुनील सिंह की पहले से बालू बिक्री की दुकान चल रही थी। गांव के ही मनोज मुखिया और उनके भाई संतोष ने सुनील की बालू दुकान के बगल में ही अपना बालू गिरा दिया था, जिसपर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी रहा और सुनील सिंह ने मनोज मुखिया को वहां दुकान खोलने से मना किया था। सुनील सिंह के घर शुक्रवार को शादी थी और उसके घऱ बारात आनी थी इसलिए पूरा परिवार शादी के काम में व्यस्त था|
शनिवार की सुबह सुनील सिंह के घर दूसरे पक्ष के लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद 50 वर्षीय सुनील सिंह और विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वीरेंद्र यादव की वाराणसी जाते हुए बीच रास्ते में मौत हो गई है और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।