राज्य न्यूज़

दिल्ली के राजा गार्डन में एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में लगी भीषण आग

by | Aug 19, 2025 | न्यूज़

पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित राजा गार्डन में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में बीते दिन 18 अगस्त यानी सोमवार को भीषण आग लग गई थी|इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। आग दोपहर करीब 3 बजे महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी, जो तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। मृतकों की पहचान अमनदीप कौर (21), आयुषी (23), पायल (20), और रवि (28) के रूप में हुई है। घायल संदीप (23) को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन ऊपरी मंजिलों पर सामान के ढेर और बंद रास्तों के कारण बचाव कार्य में कठिनाई हुई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन फॉरेंसिक जांच जारी है। परिजनों ने शोरूम मालिक की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी को जिम्मेदार ठहराया है|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म