राज्य न्यूज़

काशी को बदनाम करने की साजिश, कुछ लोगों ने वसूली की फिरौती: वाराणसी में बोले CM योगी

by | Jan 17, 2026 | उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में कहा कि काशी के खिलाफ लगातार साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भले ही कुछ लोग काशी को बदनाम करने के लिए फिरौती लेकर दुष्प्रचार कर रहे हों, लेकिन इसके बावजूद काशी का भौतिक और सांस्कृतिक विकास पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है।

सीएम योगी ने काशी में चल रहे विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष विकास को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा एआई के जरिए फर्जी वीडियो बनाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और सनातन धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मणिकर्णिका घाट क्षेत्र में स्थित सभी मंदिर इस परियोजना के संरक्षण का हिस्सा हैं। घाटों के निर्माण के बाद सभी मंदिर पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। यह बात सभी जानते हैं, इसके बावजूद दुष्प्रचार किया जा रहा है।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि काशी में मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट ऐसे पवित्र स्थल हैं, जहां लोग अपने परिजनों को अंतिम विदाई सम्मान और गरिमा के साथ देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब बिना सरकारी धन के विकास कार्य किए जा रहे हैं, तब भी कांग्रेस उन्हें बदनाम करने में लगी है।

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार धार्मिक परंपराओं, संस्कारों और उनकी गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी धार्मिक क्रियाएं सुचारु और सम्मानजनक तरीके से संपन्न हों।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म