2018 के दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उसी तरह हरियाणा के पंचकूला से अब दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां कर्ज के बोझ में दबे एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने गाड़ी में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-27 में मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी गाड़ी में कुछ लोग गंभीर हालत में हैं। पुलिस की ईआरवी पहुंची तो गाड़ी में छह लोग तड़प रहे थे। उन्हें तुरंत सेक्टर-26 स्थित ओजस अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद घर के बाहर एक और व्यक्ति तड़पता हुआ मिला, जिसे सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान सबकी मौत हो गई| इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशथ का माहौल है|मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल, उनके पिता देशराज मित्तल, पत्नी, मां, दो बेटियां और एक बेटे के रूप में हुई।

