राज्य न्यूज़

मस्ती-मजाक में चल गई गोली, गई दोस्त की जान

by | May 19, 2025 | उत्तराखंड, उत्तराखंड क्राइम, देहरादून

देहरादून के तेलपुर चौक स्थित मेंहुवाला में एक युवक ने शराब पार्टी दी पर वो पार्टी कब मय्यत में बदल गई पता ही नहीं चला|दरअसल चार दोस्त एक साथ बैठकर शराब पार्टी का लुफ्त उठा रहे थे कि तभी एक युवक ने मजाक में छेड़खानी करते हुए रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली पास बैठे युवक के सीने में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पार्टी के दौरान अमन टेबल पर रखी रिवाल्वर के साथ मजाकिया अंदाज में छेड़खानी करने लगा और अचानक ट्रिगर दबने से रिवाल्वर गोली सीधे सागर के सीने में लग गई।सागर को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अमन व उसके दोस्त फरार हो गए। पुलिस का दावा किया कि कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है लेकिन मुख्य आरोपित अमन का अभी पता नहीं लग पाया है|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म