राज्य न्यूज़

पाली में 12वीं के छात्र के साथ बर्बरता

by | Jan 20, 2026 | Shorts

पाली जिले के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र कुलदीप ने थाने में दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 19 जनवरी 2026 को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते समय बांगड़ कॉलेज के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे रोक लिया। पहले रुपये की मांग की गई और इनकार करने पर फोन कर 6–7 और युवकों को बुला लिया गया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसकी बाइक की चाबी छीन ली, जबरन कॉलेज मैदान में ले जाकर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और बेल्ट, लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान कुछ युवक मारपीट का वीडियो बनाते रहे। आरोप है कि जेब से 1300 रुपये भी लूट लिए गए और शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे वो मानसिक रूप से भी आहत हुआ। रिपोर्ट में दीपक पाण्डे, ध्रुव राजपुरोहित सहित 6–7 अन्य युवकों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। #pali #rajasthan #viralnews #maarpeet #policeaction

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म