राज्य न्यूज़

दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका दहला, एकतरफा प्यार का है मामला 

by | Aug 6, 2025 | क्राइम, न्यूज़

देश की राजधानी फिर दहल उठी|5 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका गोलियों की आवाज से दहल उठा| मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है| डॉक्टर के क्लीनिक में बैठी 15 वर्षीय नाबालिग अपनी सहेली के साथ अपने लिए दवा लेने आई थी लेकिन तभी गुस्से से बेकाबू 20 साल के आर्यन ने क्लीनिक में घुसकर नाबालिग पर चार गोलियां लगातार चलाई और फरार हो गया| ये घटना जहांगीरपुरी इलाके के डी-ब्लॉक की एक गली की है| उसके बाद जहांगीरपुरी थाना पुलिस पीड़िता को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गई लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|बता दें कि पहली गोली लड़की के कंधे में लगी, दूसरी पेट में, और बाकी दो सीने में और उसके बाद वे वहीं गिर पड़ी| इसके बाद मृत नाबालिग के परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा हो गया है|

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आर्यन और मृतिका( वे लड़की) पुराने जानकार थे। दोनों कुछ समय पहले दोस्त बने थे, लेकिन धीरे-धीरे जैसे ही मृतिका ने उससे दूरियां बनानी शुरू कीं, आर्यन का व्यवहार और आक्रामक होता गया। परिवारवालों का कहना है कि वह मृतिका को काफी लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह उसे डराता, पीछा करता और तरह-तरह की धमकियां दिया करता था।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म