लखनऊ में एक युवक को पेड़ से बांधकर मार डाला गया। उसका गला पेड़ के तने से गमछे के सहारे कस दिया गया। शरीर पर चोट के निशान हैं। घटना बंथरा इलाके के भदोही गांव की है।
शरीर पर चोट के अलावा खूब धूल भी लगी थी। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि उसके साथ मारपीट के बाद गला कसा गया। मृतक की पहचान भदोही गांव निवासी सुरेंद्र (35) के रूप में हुई है। पिता राधेश्याम की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां भी नहीं हैं। शादी न होने के चलते वह अपनी भाई-भतीजों के साथ ही रहता था।

