राज्य न्यूज़

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की हुई घोषणा, जाने विजेताओं की लिस्ट

by | Aug 2, 2025 | एंटरटेनमेंट

शुक्रवार को राष्ट्रीय मीडिया केंद्र,नई दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हुई है| किंग खान और रानी मुखर्जी ने अपने अभिनय करियर का पहला नेशनल पुरस्कार जीता है|तो आइए जानते हैं कि किस-किस को कौन-कौन सा पुरस्कार मिला है|

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म “12वीं फेल” ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान प्राप्त किया। मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार शाहरुख खान को “जवान” के लिए और विक्रांत मैसी को “12वीं फेल” के लिए संयुक्त रूप से दिया गया। इसी के साथ, रानी मुखर्जी को “मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे” में उनकी अद्वितीय भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। अन्य प्रमुख विजेताओं में सुदीप्तो सेन का नाम शामिल है, जिन्हें “द केरल स्टोरी” के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार मिला। विजयराघवन और मुथुपेट्टई सोमू भास्का को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ, जबकि जानकी बोडीवाला और उर्वशी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का सम्मान साझा किया। “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” को मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के रूप में चुना गया, वहीं “कथल” ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय श्रेणियों में “उल्लाझुक्कू” ने सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म और “पार्किंग” ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार जीता।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म