राज्य न्यूज़

PM मोदी पहुंचें काशी, कहा- बेटियों के सिंदूर का वचन पूरा किया, ऑपरेशन सिंदूर महादेव को समर्पित

by | Aug 2, 2025 | उत्तर प्रदेश, वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी (वाराणसी) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने देश की बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का जो वचन लिया था, वह अब पूरा हो चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय बाबा महादेव को दिया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को वे उनके चरणों में समर्पित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ सैन्य सफलता नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता और संकल्प की जीत है। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर पाकिस्तान ने फिर कोई दुस्साहस किया, तो भारत उसे उसी की भाषा में जवाब देगा।

मोदी ने इस अवसर पर देश की सुरक्षा और सेनाओं की तत्परता पर जोर देते हुए कहा कि नया भारत अब किसी भी प्रकार के आतंकी हमलों को चुपचाप नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि जब बेटियों की मांग का सिंदूर उजड़ता है, तो देश का हर नागरिक दुखी होता है, लेकिन अब भारत किसी भी हमले का माकूल जवाब देगा।

प्रधानमंत्री ने काशीवासियों से भी भावनात्मक जुड़ाव दिखाते हुए कहा कि काशी उनका घर है और यहां से दी गई हर बात, हर वादा, ईश्वर की साक्षी में होता है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद को इस जीत का आधार बताया और कहा कि यह केवल शुरुआत है – नया भारत अब अपने आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म