राज्य न्यूज़

CM नीतीश का बड़ा तोहफा, ममता और आशा कार्यकताओं का मानदेय बढ़ा

by | Jul 30, 2025 | न्यूज़, बिहार

Bihar News: आज सुबह सीएम नीतीश ने प्रदेश की ममता और आशा कार्यकताओं के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है| अब आशा कार्यकर्ताओं को ₹1000 की जगह ₹3000 और ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव ₹300 की जगह ₹600 प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने ‘एक्स’ हैंडल के माध्यम से की है|

नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा- नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

आशा कार्यकर्ताओं को अब एक हजार रुपए की जगह तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव तीन सौ रुपये की जगह छह सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा।ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म