भारतीय भोजन में चावल एक मुख्य आहार है, लेकिन हाल के वर्षों में इसे लेकर एक आम धारणा बन गई है कि चावल खाने से डायबिटीज हो सकती है। कई लोग मानते हैं कि चावल का अधिक सेवन रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को बढ़ा देता है और इसलिए डायबिटीज के मरीजों को रोटी को प्राथमिकता देनी चाहिए। लेकिन क्या यह पूरी तरह सच है?
चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, विशेषकर सफेद चावल में, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि चावल खाना डायबिटीज का कारण बनता है। सही मात्रा, संयम और संतुलित आहार के साथ चावल का सेवन नुकसानदेह नहीं होता। ब्राउन राइस या पैराबॉयल्ड राइस (उबले हुए चावल) का सेवन फाइबर से भरपूर होता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। क्या रोटी बेहतर विकल्प है? रोटी, खासकर गेहूं की, में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह ब्लड शुगर को धीरे करता है।

