राज्य न्यूज़

50 हजार का इनामी गो तस्कर जैद गिरफ्तार, आरोपी अतीक अहमद का करीबी

by | Jul 30, 2025 | उत्तर प्रदेश, प्रयागराज

प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के करीबी मोहम्मद मुज्जफर के भतीजे मोहम्मद जैद को गिरफ्तार कर लिया है। जैद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस द्वारा उसे उठाए जाने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों और उसके समर्थकों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस को स्पष्ट करना पड़ा कि जैद कोई निर्दोष व्यक्ति नहीं, बल्कि एक घोषित इनामी अपराधी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जैद प्रयागराज समेत कई इलाकों में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। हाल ही में हुई एक हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया है। यह हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी। पुलिस ने हत्या के स्थान से अहम सुराग जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।

पुलिस का कहना है कि मोहम्मद जैद की गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों की परतें खुल सकती हैं और अन्य फरार आरोपियों तक भी पहुंचा जा सकता है। थाने के बाहर हंगामा करने वालों पर भी पुलिस की नजर है और वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। प्रयागराज पुलिस अपराध और माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और यह गिरफ्तारी उसी कड़ी का हिस्सा है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म