हरियाणा सरकार कांग्रेस विधायक और रेसलर विनेश फोगाट को एक नहीं बल्कि दो प्राइज देगी। इसमें 4 करोड़ रुपए का कैश अवॉर्ड और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) का एक महंगा प्लॉट शामिल है।
दरअसल, सीएम नायब सैनी ने विनेश को तीन ऑप्शन दिए थे। जिसके बाद विनेश ने 4 करोड़ कैश के साथ प्लॉट भी मांग लिया। विनेश ने खेल विभाग को चिट्ठी लिखकर अपनी डिमांड बताई है। उधर, खेल विभाग ने प्राइज देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि विनेश को तीन विकल्प दिए गए थे, और अगर वह तीनों चुनतीं तो भी सरकार पूरा करती। लेकिन उन्होंने सिर्फ दो ही चुने।

