उत्तर प्रदेश की राजनीति में पोस्टर वार एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार बीजेपी एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने एक पोस्टर लगाया है, जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा है, “पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले, प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा क्या करेंगे? धिक्कार है अखिलेश जी!”। ये पोस्टर ऐसे समय में आया है जब यूपी की राजनीति गर्म है और विभिन्न पार्टियों के बीच पोस्टर वार आम बात हो गई है।
#SamacharPlusOTT #uppolitics #lucknow
