राज्य न्यूज़

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा पर संशय, रद्द होने की अटकलें तेज़

by | Jul 29, 2025 | अंतरराष्ट्रीय

भारतीय मूल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में 16 जुलाई को फांसी की सजा दी जानी थी। लेकिन ऐन वक्त पर, 15 जुलाई को उसकी सजा को अस्थाई रूप से टाल दिया गया था। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है, जिससे सजा की स्थिति को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।

मामले में नई जानकारी तब सामने आई जब भारत के प्रसिद्ध इस्लामिक धर्मगुरु ग्रैंड मुफ्ती कांथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार के कार्यालय की ओर से दावा किया गया कि यमन में निमिषा की मौत की सजा अब पूरी तरह से रद्द कर दी गई है। यह दावा कई मीडिया रिपोर्टों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी उठाया गया है, जिससे उम्मीद की किरण जागी है कि निमिषा की जान बच सकती है।

हालांकि, अभी तक यमन सरकार या वहां की अदालत की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके चलते निमिषा की सजा को लेकर संशय बना हुआ है। भारत सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाएं इस मामले पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और लगातार यमन सरकार के साथ संपर्क में हैं।

निमिषा प्रिया को यमन में एक स्थानीय नागरिक की हत्या के आरोप में दोषी ठहराया गया था। उसने दावा किया था कि यह घटना आत्मरक्षा में हुई। अब इस कानूनी लड़ाई में नया मोड़ आने से परिजनों और मानवाधिकार संगठनों को उम्मीद है कि जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय सामने आएगा।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म