राज्य न्यूज़

अहमदाबाद प्लेन हादसा,166 पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा

by | Jul 27, 2025 | न्यूज़, राष्ट्रीय

एअर इंडिया ने फ्लाइट AI-171 हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। हादसे में कुल 229 यात्रियों की मौत हुई थी, इसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद 19 अन्य लोग भी मारे गए थे। इस प्रकार कुल मृतकों की संख्या 248 रही। एयरलाइन ने अब तक 166 मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख प्रति परिवार की दर से मुआवजा प्रदान कर दिया है। इनमें 147 यात्री और 19 स्थल पर मारे गए लोग शामिल हैं।

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बाकी बचे 52 मृतकों के दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली गई है और जल्द ही उनके परिजनों को भी मुआवजा राशि दे दी जाएगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि दस्तावजों की जांच और पहचान की प्रक्रिया समय लेने वाली है, लेकिन इसे पारदर्शी और न्यायपूर्ण रखने के लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है।

यह मुआवजा उन परिवारों के लिए राहत की एक छोटी सी कोशिश है जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस दुखद हादसे में खो दिया। एयर इंडिया ने आगे भी हर परिवार तक सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया है। सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियां भी मुआवजा वितरण की निगरानी कर रही हैं ताकि कोई भी पात्र परिवार वंचित न रह जाए।

फ्लाइट AI-171 का यह हादसा हाल के वर्षों में सबसे बड़ा विमान हादसों में से एक माना जा रहा है और इसकी विस्तृत जांच भी की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म