भगवान श्री हनुमान जयंती के अवसर पर आजमगढ़ जिले के मंदिरों में सुबह से ही भजन पूजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिले के मातबरगंज चौक, बड़ा गणेश मंदिर के साथ ही अहिरौला थाना क्षेत्र के रेड़हा के श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में श्री हनुमान जयंती को धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आजमगढ़ जिले के रेड़हा केसरी इच्छा पूर्ण बालाजी हनुमान मंदिर में 66 वर्षों से श्री हनुमान जयंती का कार्यक्रम प्रतिवर्ष धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
जिले के मंदिरों में सुबह से ही भजन-पूजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में भक्त श्री हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होते हैं और धूमधाम के साथ मानते हैं।

