राज्य न्यूज़

बारिश के मौसम में स्वास्थ्य के लिए अरबी के पत्ते होते हैं लाभदायक

by | Jul 26, 2025 | लाइफ स्टाइल

बारिश के मौसम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ अक्सर हरी पत्तेदार सब्जियों से परहेज करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इस समय नमी और गंदगी के कारण इन सब्जियों में बैक्टीरिया और अन्य संक्रमण जल्दी पनप सकते हैं। ऐसे में पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन इस मौसम में एक ऐसी पत्तेदार सब्जी भी होती है जो न सिर्फ सुरक्षित मानी जाती है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है। यह है अरबी का पत्ता, जिसे आम बोलचाल में ‘घुइयां का पत्ता’ कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे टैरो लीव्स (Taro Leaves) कहा जाता है।

अरबी के पत्ते खास तौर पर मानसून के दौरान बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। इनमें पोषण भी भरपूर होता है। इनमें आयरन, फाइबर, विटामिन A और C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही, ये पत्ते पाचन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन्हें पकाने का तरीका भी खास होता है — आमतौर पर इन पत्तों को बेसन और मसालों के साथ लपेटकर पकाया जाता है, जिसे ‘पटौड़े’ या ‘अलूवड़ी’ कहा जाता है। यह व्यंजन देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

अरबी के पत्तों को पकाने से पहले अच्छे से धोना और सही तरीके से पकाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इनमें प्राकृतिक रूप से मौजूद कैल्शियम ऑक्सालेट गले में जलन पैदा कर सकता है। सही विधि से पकाने पर यह समस्या नहीं होती और आप इसका स्वाद व सेहत दोनों का आनंद ले सकते हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म