https://www.youtube.com/shorts/faP7rWxrSII
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के गृह मंत्रालय पर बड़ा हमला किया है। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया ‘X’ अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें साफ तौर पर ये लिखा है कि कुंभ ड्यूटी के बाद 161 पुलिसकर्मी गायब हैं, न तो ये पुलिसकर्मी अपने घर पर हैं और न ही अपने पैतृक गांव में। साथ ही समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने भी अपने सोशल मीडिया ‘X’ अकाउंट पर एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा – अंधेर नगरी चौपट राजा वाले भाजपाई सरकार और राज में जनता की सुरक्षा के जिम्मेदार पुलिसवाले खुद गायब हैं और मजे की बात ये है कि उक्त सैंकड़ों पुलिसकर्मी कहां हैं ये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी नियंत्रित पुलिस विभाग को पता तक नहीं। शर्म करें शर्म। हालांकि उत्तर प्रदेश के DCP मुख्यालय से पुलिस उपायुक्त एस. एम.कासिम आबिदी ने बताया कि वर्तमान में 53 पुलिसकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित हैं, 161 पुलिसकर्मी गायब की खबर भ्रामक है। बरहाल SAMACHAR PLUS OTT इस खबर की पुष्टि नहीं करता।
#SamacharPlusOTT #uppolice #upnews
