लखनऊ में कई किलोमीटर लंबी स्वच्छ संकल्प तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों लखनऊ वासियों का मेयर ने धन्यवाद किया। साथ ही मेयर ने पुराने लखनऊ में व्यवस्थाएं बढ़ाने का आश्वासन दिया। स्वच्छता में लखनऊ ने भारत में तीसरा और प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मेयर ने लखनऊ को स्वच्छता में पहले स्थान पर लाने का भी संकल्प लिया।
#SamacharPlusOTT #lucknow #tirangayatra
