इंग्लैंड बनाम भारत चौथा टेस्ट मेजबानों की तरफ मुड़ता दिख रहा है| मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए पहले भारत की बैटिंग को बैकफुट पर धकेला फिर जब वे बल्लेबाजी करने आए तो ओपनिंग साझेदारी 150+ की कर डाली और दूसरे दिन की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बोर्ड पर लगा दिए|
भारत ने पहली पारी में 10 विकटों के नुकसान पर 358 रन बनाए |मेहमानों की तरफ से जायसवाल ने 58 , साईं सुदर्शन ने 61 तो पंत ने 54 की शानदार पारी खेली| बता दें पंत को पहले दिन बल्लेबाजी करते वक्त चोट लगी थी। यह घटना तब हुई जब क्रिस वोक्स की एक फुल-लेंथ गेंद 68वें ओवर में उनके दाहिने पैर के अंगूठे पर आकर लगी। पंत ने उस बॉल पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी, मगर गेंद सीधी उनके पैर पर जा लगी। ऋषभ पंत की चोट की अब फ्रैक्चर के रूप में पुष्टि की गई है। वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से बाहर हो गए हैं। हालांकि चोट के बावजूद वे बल्लेबाजी करने आए थे और एक योद्धा की तरह लड़े और अपना अर्धशतक पूरा किया| इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने पांच विकेट लेकर अपना पंजा खोला|
जब इंग्लैंड बल्लेबाजी करने आई तो ओपनिंग साझेदारी में ज़ैक क्रॉली ने 84 तो बेन डकेट ने 94 रन की पारी खेलकर दोनो सलामी बल्लेबाज पवेलियन की ओर वापसी चल दिएऔर 150+ की शानदार साझेदारी की|

