रेलवे ने 10 दिन में 25 से अधिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें लखनऊ से गुजरेंगी। दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, माता वैष्णो देवी, गुवाहाटी आदि प्रमुख शहरों की यात्रा को सुगम बनाएंगी। इनमें 13 ट्रेनें सप्ताह में एक दिन चलेंगी।
गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया रहा है। आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन होगा।

