उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिला में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज 11 बजे रुदौली विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। वहां पहुंचकर गांव/वार्ड चलो अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
बृजेश पाठक सबसे पहले रीक्ष पूरे बाबू का पुरवा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के घर चाय पीएंगे। वहां वे प्रधानमंत्री योजना के तहत बने मकानों का निरीक्षण भी करेंगे।
उसके बाद भाजपा बूथ संयोजक मुकेश गुप्ता के आवास पर विशेष कार्यक्रम होगा। इसमें पार्टी ध्वज सम्मेलन और भारतीय स्वच्छता अभियान शामिल है। पार्टी पदाधिकारी आगामी कार्य योजना पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम के बाद विधायक रामचंद्र यादव और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कामाख्या धाम मंदिर पहुंच कर माता रानी की पूजा-अर्चना करेंगे। या वही कामाख्या धाम है जिसका दुर्गा सप्तशती के प्रथम अध्याय में जिक्र मिलता है। यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना को भी माता रानी अवश्य पूर्ण करती हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में कामाख्या धाम महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और कई प्रसिद्ध कलाकार शामिल हुए थे। कामाख्या धाम मंदिर के आसपास करोड़ की जनकल्याणकारी परियोजनाएं चल रही है।

