राज्य न्यूज़

जयपुर में पुलिस स्टेशन के पास महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश ने एक महिला से छिनी चेन

by | Jul 22, 2025 | जयपुर, राजस्थान क्राइम

जयपुर के मानसरोवर थाने के पास दिनदहाड़े एक बाइक सवार बदमाश ने एक महिला का सोने का गहना छीना, जब महिला स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। वारदात के समय पुलिस थाना सिर्फ लगभग 50 मीटर दूर था, लेकिन आसपास खड़े पुलिसकर्मी और चेतक (पुलिस बाइक) मौजूद होते हुए भी किसी ने ध्यान नहीं दिया।

मामला विद्याधर नगर इलाके का है, जहां भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री राजुला तापड़िया अपनी स्कूटी पर अपने किसी सहकर्मी के साथ ऑफिस जा रही थीं। अचानक एक बाइक सवार युवक ने पीछे से झपट्टा मारा और महिला के गले से सोने की चेन और पेंडल तोड़कर लगभग ₹2.5 लाख मूल्य का गहना छीन ले गया

चेन टूटने की वजह से महिला को गिरते समय हाथ-पैर में चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद उन्होंने जोर से आवाज लगाई, लेकिन आसपास के पुलिसकर्मी या राहगीरों में से किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की । कुछ लोग पीछा करने लगे, लेकिन चेन स्नेचर बाइक पर तेजी से भाग निकला

पीड़िता की शिकायत पर विद्याधर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने की पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। पुलिस अब संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में जुटी है

घटना ने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी में दिनदहाड़े ऐसी वारदातों का होना बहुत चिंतनीय है, खासकर तब जब घटना स्थल पुलिस थाना के इतने नजदीक हो। पुलिस की कार्यवाही और त्वरित कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म